नवादा: कु’र्की ज’ब्ती के डर से मुखिया पति सहित 6 आ’रोपियों ने किया स’रेंडर

नवादा: बिहार के नवादा एसपी के एक्शन में आते ही मुखिया पति सहित 6 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया. मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के रसलपुरा पंचायत के वर्तमान मुखिया मधुमिता रानी एवं रसलपुरा उत्तरी भाग क्षेत्र के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य प्रभावती देवी के घर में पंचायत उपचुनाव में गोलीबारी कांड को लेकर एसपी ने कुर्की जब्ती की. कार्रवाई के महज कुछ ही घंटों के भीतर छह आरोपियों ने विभिन्न दो थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

6 आरोपीयों ने किया सरेंडर6 आरोपियों ने किया सरेंडर

मामले को लेकर सीतामढ़ी थाना में हसनचक गांव निवासी रामकिशोर यादव के आवेदन के आलोक में मुखिया पति मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन, शिव शंकर कुमार, विजय यादव ,महेंद्र यादव सहित कई लोगों पर एफआई आर दर्ज किया गया था. पुलिस की कुर्की जब्ती के बाद रसलपुरा पंचायत के मुखिया मधुमिता रानी की पति मुकेश कुमार, गुड्डू यादव, मुक्कू उर्फ मुकेश यादव, महेंद्र यादव ने नगर थाना नवादा एवं शिव शंकर कुमार और विजय यादव ने जकनपुरा थाना, पटना में आत्मसमर्पण कर दिया.

पंचायत उपचुनाव में गोलीबारी

मामले को लेकर सीतामढ़ी थाना पहुंचे नवादा एसपी अमरीश राहुल ने पत्रकारों को बताया कि विगत मई महीने मे मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत उपचुनाव संपन्न हुआ था. जहां मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ घंटे बाद ही गोलीबारी की घटना घटी थी. गोलीबारी की घटना में हसनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को गोली लगी थी. गोली लगने से तीन लोग बुरी तरह घायल भी हुए थे. मामले को लेकर सीतामढ़ी थाना में प्राथमिकी की गई थी.

एसपी ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार बुधवार को रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार की नेतृत्व में मुकेश कुमार सहित सभी आरोपित के घरों में कुर्की की कार्रवाई की जा रही थी. इसी दरम्यान मुखिया पति मुकेश यादव सहित चार आरोपित नवादा नगर थाना एवं दो आरोपित जकनपुरा थाना, पटना में आत्मसमर्पण किया. कुर्की जब्ती की कार्रवाई स्थगित कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया.

क्या है मामला

विगत 25 मई को प्रखंड क्षेत्र के रसलपुरा पंचायत के उत्तरी भाग में पंचायत समिति पद के लिए हुए उपचुनाव के बाद हसन चक गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन कई समर्थकों के साथ शकुंतला देवी के घर आकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर गाली गलौज के साथ मारपीट की थी. मुकेश कुमार डॉन ने अपने देसी कट्टा से फायरिंग भी किया था. जिसमें आलोक रंजन के हाथ में जाकर गोली लगी थी. मारपीट में कई लोग बुरी तरह से घायल भी हुए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.