सीवान में द’र्दनाक हा’दसे में दो की मौ’त, बर्थडे पार्टी में जा रहे थे, पानी से भरे गड्ढ़े में प’लट गई कार

सीवान:  सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नूरहाता बांग्ला फील्ड में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बता दें कि तीन युवक कार में सवार होकर किसी बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

गांव में पसरा मातम

इधर, घटना के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों में कोहराम मच गया। युवकों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना स्थल पर बुधवार की शाम मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फील्ड में करीब 8:30 बजे कार सवार ड्राइविंग करना सीख रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जाकर गड्ढे में गिर गई। जिससे गड्ढे में दबकर मौत हो गई। हालांकि, इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.