गोपालगंज : नहर से SDRF की टीम ने निकाला श’व, पैर फिसले से डूब गया था युवक

गोपालगंज: बिहार के गोपलगंज में चार दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद कर लिया है. मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर छतौनी गांव के समीप गंडक नहर युवक डूब गया था. डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने टंडवा गांव के पास गंडक नहर से बरामद किया. बरामद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बहोरा टोला गांव निवासी कलाम अंसारी के 18 वर्षीय बेटा मो राजा के रूप में की गई.

गंडक नहर में मिला युवक का शवगंडक नहर में मिला शव

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है की की मृतक राजा अपने नाना के घर मांझागढ़ थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव गया था. जहां से वह गांव के अन्य युवक शमी आलम के साथ नजदीक के गंडक नहर पुल पर बैठा था. तभी उसका पैर फिसल गया और दोनों दोस्त शमी और राजा नहर में गिर पड़े. दोनों दोस्त डूबने लगे. तभी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद पड़े. लेकिन एक युवक शमी को ही बचा पाए जबकि दूसरा युवक राजा पानी के तेज धारा में बह कर लापता हो गया.परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

युवक के डूबने की खबर परिजनों को हुई तब उसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के मदद से की गई. उस वक्त उसका पता नहीं चल सका. चार दिन बाद नहर से बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने युवक का शव को टड़वा गांव समीप गंडक नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.