इं’सानियत को श’र्मसार करने वाली घ’टना, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला न’वजात का श’व

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. जहां रेलवे ट्रेक के बगल में झाड़ियों के बिच नवजात का शव मिला है. रेलवे ट्रैक के पास मिले नवजात के शव पर कपड़ा तक नहीं था. जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा वह हतप्रभ रह गया. इसी दौरान लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

दरभंगा में नवजात का शवतीन महिलाओं ने छोड़ा शव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दोनार गुमटी की ओर से तीन महिला एक कार्टून लेकर रेलवे ट्रेक के किनारे से जा रही थी. कुछ दूरी के बाद वो कार्टून को रेलवे ट्रेक के किनारे फेक कर चली गई. जिसके कुछ देर के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा कि कार्टून के अंदर एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है. जल्द ही यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई.

कार्टून में नवजात का शव

वहीं स्थानीय मृत्युंजय चौधरी ने कहा कि सुबह में अचानक शोर मचा कि कार्टून में एक नवजात का शव पड़ा है. शोर सुनते ही मैं भी मौके पर पहुंचा और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. शिशु के शव की स्थिति देखकर लगता है कि उसका कुछ ही घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा. वहीं उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले ने हैवानियत का परिचय दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.