तेज रफ्तार हाइवा ने श’ख्स को रौं’दा, मौ’त के बाद आ’क्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

बांका: बिहार के बांका में सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई है. ये घटना बुधवार की सुबह भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग खड़हारा रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई है. शख्स रोज की तरह टहलने जा रहा था उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के कृष्णाडीह गांव के 45 वर्षीय सूरज साह के रूप में हुई है. वो जब टहलने के लिए खड़हारा की ओर जा रहा था इसी दौरान भागलपुर की और से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.बांका में सड़क दुर्घटनाअस्पताल ले जाने के दौरान मौत

ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो सभी आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. शख्स के परिजनों को जैसे ही उसके मौत का पता चला घर में कोहराम मच गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.लोगों मुख्य मार्ग को किया जाम

मृतक का शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा और लोगों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा. बाद में स्थानीय पदाधिकारियों की पहल पर जाम को हटाया गया. वहीं मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन आने के बाद मामला दर्ज करते हुए हाइवा को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.