द’र्दनाक हा’दसा: करंट की च’पेट में आने से मां-बेटे और बहू की मौ’त; एक-दूसरे को बचाने में गई जा’न

वैशाली: वैशाली जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जंदाहा थाना के चौसीमा गांव में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में उसी परिवार के दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मृतकों की पहचान बाल सिंह के 60 साल की पत्नी कुसमी देवी, बेटा धर्मेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुमन देवी के रूप में हुई है।

गांव में मातम छाया

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे और बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो और लोग गंभीर जख्मी हैं। घटना को लेकर कोहराम मचा है। पूरे गांव में हाहाकार मची है। घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई है और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग जमा हो गए। वहीं, सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आग कैसे लगी, इसकी जांच करने में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.