चो’रों का गजब का’रनामा, चो’री करने में हुए अ’सफल तो किया ये काम

सुपौल: राज्य में आपराधिक घटनाएं अपनी चरम सीमा पर है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब किसी का भी का भय भी नहीं है. एक ऐसा ही मामला सुपौल से आया है. जहां चोरी की नियत से कुछ चोर बैंक में घुसे थे. बैंक का लॉकर तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो पूरे बैंक को ही आग के हवाले कर दिया. जब लोग सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि बैंक धू धू कर जल रहा था. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया.

bankताला तोड़कर घुसे अंदर

घटना सुपौल सदर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक की शाखा की है. जहां देर रात कुछ चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर आ गए और उसके बाद लॉकर को तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं खुला. जिसके बाद गुस्से में चोरों ने बैंक में आग लगा दी और फिर मौके से भाग गए. जब सुबह लोग अपने घरों से निकले तो उन्होंने देखा की बैंक में आग लगी थी. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस और दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचती तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था. कुछ ही दूरी पर मौजूद है पुलिस कैंप 

मामले में बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्होंने चोरी कैसे की बाकी अभी लॉकर खुलने के बाद ही पता चल सकेगा कि क्या कुछ चोरी हुआ है, लेकिन बाइक में मौजूद बाकि सब कुछ जलकर राख हो चुका है. जिससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है. वहीं, हैरानी की बात तो ये है कि बैंक से कुछ ही दूरी पर हरदी का पुलिस कैंप भी है, लेकिन फिर भी बैंक में चोर कैसे घुसे और जब वो बैंक के अंदर थे तो पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.