बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भी’ड़, भक्तों ने लगाया हर-हर महादेव का जयकारा

पटना: पूरे देश में सावन माह की धूम है और ऐसे में सावन महीने के दूसरे सोमवारी पर पूरे देश और प्रदेश के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़  देखी जा रही है. राजधानी पटना से सटे बिहटा के अतिप्राचीन बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में अहले सुबह से ही बाबा का जलाभिषेक और पूजा करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को कोई समस्या ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है. मंदिर परिसर के आसपास तमाम इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है. महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है.

पटना में बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिरमहिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन

बाबा के दर्शन के लिए रेल मार्ग हो या सड़क मार्ग से लोगों की भीड़ मंदिर पहुंच रही है और पूरा इलाका भक्ति में डूबा हुआ है. पूरे इलाके में हर हर महादेव का नारा लगता दिख रहा है. महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था है और पुरुषों के लिए भी अलग से लाइन की व्यवस्था की गई है. भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है और मंदिर के चारों तरफ सीसीटीवी के जरिए नजर भी रखी जा रही है.

श्रद्धालुओं के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था

वहीं मंदिर के पुजारी चंदन मिश्रा ने बताया कि आज सावन महीने की दूसरी सोमवारी है. आज सोमवती अमावस्या भी है, आज का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अच्छा दिन माना जा रहा है. ऐसे में सावन का महीना दो महीने तक चलेगा और आठ सोमवारी है. बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ काफी देखी जा रही है. मंदिर प्रशासन हो या स्थानीय प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading