जमुईः पिकअप ने कार में मा’री ट’क्कर, देवघर से आ रहे 6 कांवरिया ज’ख्मी

जमुईः बिहार के जमुई में कार और पिकअप की टक्कर में 6 कांवरिया जख्मी हो गए. घटना जिले के सोनो चकाई मुख्य मार्ग स्थित खपरिया के पास शुक्रवार की सुबह की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल कावरियां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है.

देवघर से लौट रहे थे कांवरिया

घायल कांवरिया की पहचान लखीसराय जिले की अशोक धाम निवासी सियाराम सिंह के 40 वर्षीय पुत्र भीम सिंह, दिलीप राम के 35 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, अशोक साह के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार और रंजीत कुमार सहित अन्य के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सभी कांवरिया ऑल्टो कार में सवार होकर देवघर से पूजा कर लखीसराय लौट रहे थे.

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

लौटने के दौरान सोनो चकाई मुख्य मार्ग स्थित खपरिया के पास पहुंचते विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी. हालांकि टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है.

एक की हालत गंभीर

 इधर, घटना में ऑल्टो कार में सवार 6 कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे सोनो पुलिस व अन्य लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. राजू कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading