बेतिया:जमीन वि’वाद में 3 रा’उंड फा’यरिंग, गो’ली लगने से दो लोग घा’यल

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले में जमीन विवाद में 3 राउंड फायरिंग हुई है. घटना में दो लोगों को गोली लगी है और आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार समेत शिकारपुर थाना पुलिस पहुंची है. पुलिस ने मौके से बंदूक भी बरामद किया है जिससे फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना अंतर्गत नौतनवा गांव की है.

बेतिया में जमीन विवादक्यों हुआ विवाद

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में देखते ही देखते हिंसक झड़प हो गई. इसमें एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड फायरिंग कर दी गई. जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं. वहीं दोनों पक्ष के भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल है. घायल में इलियास और संतरेज को गोली लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल से बंदूक भी बरामद की है जिससे फायरिंग की घटना हुई है.

10 कट्ठा पर जमीन पर विवाद

बता दें कि घटना में घायल का कहना है कि 10 कट्ठा के जमीन के लिए दो पक्षों में पूर्व से विवाद चल रहा था. आज सुबह-सुबह धान रोपनी में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और देखते ही देखते एक पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है. वहीं इस मामले की जांच शिकारपुर थाना की पुलिस कर रही है. फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अभी कुछ भी बोलने से परहेज कर रही हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading