दुधमुंही बच्ची के साथ भ’टक रही पी’ड़िता, बेटी होने की वजह से पति ने छो’ड़ा; SP से लगाई न्याय की गु’हार

सुपौल: सुपौल से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे शादी की। शादी के बाद महिला का तीन बार गर्भपात हुआ। जब चौथी बार उसने एक बेटी को जन्म दी तो गुस्साए पति ने पत्नी और दुधमुंही बच्ची को दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया। परेशान पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि यह महिला की दूसरी शादी है।

घरेलू विवाद के कारण 2016 से पहले पति के साथ नहीं रही महिला

मामला पिपरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पिपरा बाजार निवासी रितिका सिंह की शादी वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले एक व्यवसायी से हुई थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे हुए। महिला की माने तो घरेलू विवाद के कारण 2016 से ही वह मायके में आकर रहने लगी थी।

दीपक से हुई रीतिका की दूसरी शादी

इसी दौरान एक नजदीकी के रिश्तेदार मुजफ्फरपुर जिला निवासी दीपक सिंह से महिला की नजदीकियां बढ़ गईं। रीतिका ने बताया कि उसने घर से दूर जाकर दीपक से शादी रचा ली थी। शादी के 4 महीने तक वे दोनों इधर-उधर रहे, उसके बाद दीपक उसे अपने घर ले आया था।

2022 में हुआ बेटी का जन्म

दूसरी शादी से रीतिका ने 2022 में एक बेटी जन्म दिया। बेटी के जन्म से नाराज पति ने उसे और नवजात बेटी को छोड़ दिया। तब से वह दर-दर की ठोकर खा रही है। रीतिका ने मामले में सुपौल एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.