केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार, HC के समन के खिलाफ SC पहुंची सरकार

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के समर्थन में आई नीतीश सरकार आ गई है. केके पाठक को समन के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है और कोर्ट भी सरकार की याचिका पर सुनवाई को तैयार है. दरअसल, घनशयाम नाम के एक टीचर के अवमानना मामले में सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक को पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए. जिसके बाद कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपर मुख्य सचिव के खिलाफ समन जारी कर दिया था.

KK Pathak Lalu had done transfer of this tough IAS officer | कभी परेशान  होकर लालू ने करवाया था इस कड़क आईएएस का ट्रांसफर, जानें कौन हैं केके पाठक |  Hindi News, Biharएक टीचर के अवमानना मामले में HC ने भेजा था समन

आपको बता दें कि करीब साढ़े सात साल पहले उन्हें पटना हाईकोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था, लेकिन इस आदेश का अमल नहीं किया गया था. वहीं, इसी केस की पिछले गुरुवार को सुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश था. वह गुरुवार को हाजिर नहीं हुए और अदालत को वकील के जरिए सूचना दिलवाई कि उन्होंने 16 जून 2023 को आदेश पर अमल करवा दिया है, इस आधार पर भौतिक हाजिरी से छूट दी जाए. जिसके बाद उनकी गैरहाजिरी से हाईकोर्ट नाराज था.  नाराजगी की वजह यह भी थी कि साढ़े सात साल से अदालती आदेश की अवमानना की जा रही थी और जब सशरीर हाजिरी का आदेश दिया गया तो उस आदेश को पूरा कर ऐसी छूट मांगी जा रही थी. कोर्ट ने पाठक के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया और 20 जुलाई को सशरीर हाजिर कराने कहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading