कोटक महिंद्रा के ब्रांच मैनेजर गि’रफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की का’र्रवाई

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में कोटक महिंद्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद सुमित कुमार को ईडी ने 21 जुलाई तक कस्टडी में रखने के लिए अदालत में पेश किया. ईडी के अनुसार कोटक महिंद्रा के बोरिंग रोड शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुमित को प्रिवेंशन ऑफ मणि लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय31.93 करोड़ की गई फर्जी निकासी

ईडी के द्वारा पटना पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 2021 में इस मामले की जांच शुरू की गई थी. प्राथमिकी आरोप है कि जिला भू-अधिग्रहण के लिए समक्ष प्राधिकरण सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के खाते से फर्जी तरीके से 31.93 करोड़ की निकासी की गई थी, जिस मामले की जांच कई वर्षों से प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा की जा रही थी.

फर्जीवाड़ा करके की गई रुपयों की निकासी

सबसे अहम बात ये है कि फर्जीवाड़ा करके इन पैसों को सेल कंपनियों और डमी संस्थान के खातों के जरिए निकासी की गई थी. फर्जी तरीके से आरटीजीएस फॉर्म पर भी हस्ताक्षर कराए गए थे. अब इसी मामले में सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें रिमांड पर लेकर सख्त पूछताछ की जाएगी.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading