टमाटार के साथ अब धनिया पत्ती भी बिगाड़ रही लोगों का बजट, दाम हुआ 400 रुपये किलो

पटना: राजधानी पटना में इन दिनों हरी सब्जियों का दाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है, जिससे आम आदमी को काफी परेशानी हो रही है. पटना के सभी सब्जी मंडियों में हरी सब्जी महंगी हो रही है. टमाटर की लाली तो पहले से ही लोगों की जेब पर असर डाल रही है. अब धनिया पत्ती की हरियाली भी आम जनमानस के बजट और थाली से बाहर होती नजर आ रही है. जहां पटना में धनिया पत्ती 400 रुपये किलो, आद्रक 400 रुपये किलो, टमाटर 160 से 180 रुपये है. ऐसी सब्जियां 80 रुपये से ज्यादा महंगी मिल रही है.

औंधे मुंह गिरे हरी सब्जियों के दाम, टमाटर के दाम भी हो जायेंगे कम, ये है  वजह, जानिए नया रेट250 ग्राम से ग्राहक चला रहे काम

इन दिनों ग्रहक सब्जी खरीदने आ रहे है तो 1 किलो की जगह 250 ग्राम से काम चला रहे हैं. बाजार आए सतीश ने कहा कि सब्जी महंगी होने का कारण कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा बताया जा रहा है. ऐसी स्तिथि होने के कारण सब्जी की खेती ढंग हुई नहीं हुई और जो हुई भी तो वो प्राप्त मात्रा में नहीं है. जिस कारण सब्जियां काफी महंगी होती जा रही है. बाजार में पर्याप्त मात्रा में हरी सब्जी नहीं होने की वजह से इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है.

यहां मिलेंगे सस्ते टमाटर

टमाटर ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. कई राज्यो में इसकी कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई है. हालांकि आप अभी भी 100 रुपये के अंदर टमाटर खरीद सकते हैं. इसके लिए भारत सरकार की उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से यह पहल की गई है और लोगों से अपील किया जा रहा है कि प्रदेश में जहां भी नाफेड के सेंटर हैं, वहां पहुंचकर ₹80 प्रति किलो के भाव से टमाटर खरीद लें. आने वाले दिनों में इसके रेट में और कमी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading