पटना : दारोगा की शादी में बरसाई अं’धाधुंध गो’लियां, पटना एयरपोर्ट से गि’रफ्तार….

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड इलाके में पृथ्वीपुर मोड़ से पहले मधुर मिलन कम्युनिटी हॉल के बाहर नवनियुक्त दारोगा की बारात पर फायरिंग में मौत मामले के मुख्य आरोपित सारिक जया को बुधवार की दोपहर पुलिस ने उस वक्त पटना हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया, जब वह फ्लाइट से गोवा भागने की फिराक में था।What Legal Rights We Have When Got Arrested Know Here | Legal Rights:  गिरफ्तार होने पर बचाव के लिए काम आयेंगे ये अधिकार, यहां जानें कब और कैसे  करें इनका इस्तेमालउसे सिक्योरिटी चेक इन एरिया में पुलिस ने पकड़ लिया। वह बिहारशरीफ का रहने वाला है। फायरिंग में दारोगा अजय कुमार के करीबी रिश्तेदार चंदन कुमार की मौत हो गई थी, जबकि टेंटकर्मी प्रद्युमन घायल हो गए थे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी एसपी ने अपने क्षेत्र के टाप-10 अपराधियों की सूची तैयार की थी। सिटी एसपी (पूर्वी) संदीप कुमार की सूची में सारिक का भी नाम था।

प्रेमिका के सामने पिटाई से था आहत 

बता दें कि 31 जनवरी 2023 को मधुर मिलन कम्युनिटी हाल में रोहतास जिले के दारोगा अजय कुमार की बारात पहुंची थी। बाराती हॉल के बाहर सड़क पर नाच-गाना कर रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा से कार में बिट्टू नाम का युवक अपनी प्रेमिका को लेकर जा रहा था। उसने भीड़ को चीरने की कोशिश की, जिसमें कार का पहिया एक बाराती के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद बारातियों ने गर्लफ्रेंड के सामने उसकी जमकर पिटाई कर दी। चांदमारी रोड में प्रेमिका को छोड़ने के बाद बिट्टू ने अपने दोस्त सारिक और गणेश को बुला लिया। तीनों एक बाइक पर सवार हुए और बारातियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें खेमनीचक निवासी चंदन कुमार के सिर में गोली लगी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं, एक गोली टेंटकर्मी प्रद्युमन के पैर में लगी थी।

तिहाड़ जेल में भी रह चुका है सारिक

सारिक पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है। उस पर सुपारी लेकर दिल्ली में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में वह लंबे समय तक तिहाड़ जेल में बंद था। वहां से निकलने के बाद जहां-तहां छिप कर रहा था। वह शराब के धंधे में भी लिप्त बताया जा रहा है। कंकड़बाग थाने की पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सबसे पहले गिरफ्तार बिट्टू यादव उर्फ अभि और फरार गणेश भी सारिक के साथ मिल कर लग्जरी वाहनों से शराब की तस्करी करते थे। गणेश हिलसा का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading