मुजफ्फरपुर: यहां मिलते हैं पनीर से लबरेज गर्मागर्म समोसे, जिसे खाकर भूल जाएंगे बर्गर-पिज्जा….

मुजफ्फरपुर: आलू के समोसे के बारे में तो हमने खूब सुना है और खूब खाया भी है, लेकिन समोसे के अंदर जब सिर्फ पनीर भरा हो तो इसके स्वाद के प्रति लोगों की दीवानगी और बढ़ जाती है. मुजफ्फरपुर के खबरा रोड स्थित बंसी अपार्टमेंट के पास लगी पनीर समोसा की दुकान इसी का उदाहरण है. बड़ी संख्या में स्वाद के शौकीनों की भीड़ यहां उमड़ती है.

Paneer Samosa Recipe by spicequeen - Cookpadइस दुकान को चलाने वाले संतोष कुमार बताते हैं कि मुजफ्फरपुर में पनीर समोसा बनाने से पहले वे गुजरात में समोसे की दुकान पर काम करते थे. वहीं से उन्होंने पनीर समोसा बनाने का हुनर सीखा. लॉकडाउन के समय काम चले जाने के बाद वह अपने घर मुजफ्फरपुर लौटे. तभी उन्होंने सोचा कि क्यों ना गुजरात जैसे पनीर समोसा का स्वाद मुजफ्फरपुर के लोगों को भी दिया जाए. इसके बाद संतोष ने सबसे पहले आलू समोसा की शुरुआत की. फिर पनीर समोसा बनाने लगे. धीरे-धीरे लोगों को पनीर समोसा पसंद आने लगा. आज रोजाना तकरीबन 400 पनीर समोसा संतोष अपनी दुकान पर बेच लेते हैं.

शुद्ध पनीर का करते हैं इस्तेमाल
यहां पनीर समोसा बनाने के लिए वह शुद्ध पनीर का इस्तेमाल करते हैं. इसके साथ ही बड़ी मात्रा में प्याज डाली जाती है. समोसा को प्याज-पनीर समोसा भी कह सकते हैं. प्याज और पनीर को पाउडर मसाले के मिश्रण में मिलाकर भून कर तैयार किया जाता है. इसका  स्वाद लोगों की जुबान पर एक बार चढ़ने के बाद लोग रोजाना उनकी दुकान पर पहुंचते हैं. दुकान पर पनीर समोसा के साथ-साथ प्याज की लिट्टी और नॉर्मल आलू का समोसा भी बनाते हैं. दुकान पर मिलने वाले सभी प्रोडक्ट में पनीर समोसा ही है. खाने बेहद दूर से लोग पनीर समोसा का स्वाद लेने आते हैं.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading