’56 इंच के सीने वाले तथाकथित शेर चुप क्यों’ मणिपुर वीडियो मामले में लालू यादव-ललन सिंह ने पीएम को घेरा

मणिपुर में दो महिलाओं को नि’र्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इसको लेकर बिहार की सियासत भी गर्म है। मणिपुर हिंसा को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी को घेरा है। जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मणिपुर में 56 + 56 इंच सीने वाली डबल इंजन की सरकार की छत्रछाया में राज्य के बहुसंख्यक शोषित-वंचित और गरीब तबके को पैरों तले रौंदा जा रहा है। महिलाओं पर अत्याचार की सारी हदें लांघ दी गई हैं, फिर भी देश के 56 इंच के सीने वाले तथाकथित शेर चुप बैठे हैं, आखिर क्यों ?

वहीं, जदयू ने ट्वीट कर मणिपुर मामले पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए हैं। अपने ट्वीट में पार्टी ने कहा कि मणिपुर में हो रही वीभत्स घटनाएं मानवता को झकझोर देने वाली हैं। प्रधानमंत्री जी विदेशों में अपनी झूठे शान का डंका बजवाते हैं और उनकी डबल इंजन की सरकार अपने ही देश के महीनों से जल रहे एक राज्य पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है क्यों? क्योंकि नफरत, घृणा और हिंसा भाजपा की राजनीति का हिस्सा है।
मणिपुर में मानवता का सरेआम कत्ल: लालू यादव

इसके अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र, लोकलाज, विश्वास, संस्कृति, सौहार्द, संवाद और मानवता का सरेआम कत्ल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाने वाली पार्टी के लोग कंबल ओढ़ कर घी पी रहे हैं। इन लोगों को प्रेम, सौहार्द, इंसानियत, सामाजिक एकता और भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नहीं है। मणिपुर में जो हो रहा है, वह शर्मनाक है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading