पटना: राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप करने की कवायद तेजी से आगे बढ़ रही। इसे लेकर कई इलाकों में खास तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच आम लोगों की मदद के लिए हेल्प बॉक्स लगाया गया। इस हेल्प बॉक्स से आम लोगों को कोई समस्या होने पर चंद मिनटों में प्रशासन से मदद मिलेगी। हेल्प बॉक्स से लोग डायरेक्ट कंट्रोल रूम से जुड़ते हैं और अपनी समस्या बताते हैं। कंट्रोल रूम प्रशासन को तुरंत लोगों की मदद के लिए निर्देश करता है।




