पटना: बिहार में अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य के विभिन्न जिलों के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के पास 11 बजे से कार्यक्रम होगा. इस मौके पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार के महानिदेशक सह महा समादेष्टा सहित विभाग के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
34 अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अग्निशमन वाहनों को विभिन्न जिलों में रवाना करेंगे सभी अग्निशमन वाहन 5000 लीटर जल की क्षमता वाले हैं. जिलों में भी आग लगने की घटनाएं लगातार घट रही है और उसको देखते हुए ही बिहार सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. जिलों में इस तरह के अग्निशमन वाहन की व्यवस्था होने से तुरंत आग पर काबू पाया जा सकेगा और जान माल की सुरक्षा की जा सकेगी.
बिहार अग्निशमन सेवा होगा सुदृढ़
प्रदेश के कई जिलों में अग्निशमन वाहन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आग लगने की घटना के बाद जान माल का बड़ा नुकसान हो रहा था. लेकिन अब आधुनिक अग्निशमन वाहन के मिलने से बड़ी राहत मिलेगी. बिहार में आग लगने की घटना की सूचना 101 और 112 डायल कर अग्निशमन विभाग को दिया जाता है. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन वाहनों के माध्यम से आग पर काबू पाने की कोशिश होती है और उस दिशा में आज 34 आधुनिक अग्निशमन वाहनों को जो लोकार्पित किया जा रहा है. जो बड़े मददगार साबित होंगे. कार्यक्रम गृह विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है. गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है.


