पटना : राजश्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटने के दौरान लालू प्रसाद यादव ने अपनी पोती कात्यायनी को गोद में खिलाया और अपना खूब प्यार लुटाया. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री भी मौजूद थे. लालू यादव की गोद में तेजस्वी यादव की बेटी काफी प्यारी लग लग रही थी.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद पत्नी राजश्री यादव के जन्मदिन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं. राजश्री के जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रिय आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. इन तस्वीरों में लालू परिवार काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस अवसर पर लालू यादव केक कटते ही ताली बजाते हुए राजश्री को आशीर्वाद दिया. राबड़ी देवी भी अपनी पोती कात्यायनी और बहू राजश्री पर अपना प्यार लुटाती दिखीं.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पौत्री को गोदकर में लेकर खिलाते दिख रहे हैं. बता दें, तेजस्वी यादव ने दिसंबर 2021 में राजश्री से शादी की थी. तेजस्वी यादव और राजश्री की बेटी का जन्म चैत्र नवरात्र के दौरान दिल्ली में हुआ था. नवरात्रि के अष्टमी के दिन जन्म होने के कारण तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है.

राजश्री से शादी और बेटी कात्यायनी के जन्म के बाद तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. बात चाहे आरजेडी के नेताओं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की हो या राजनीतिक मंच पर भाषण देने की तेजस्वी अब पहले से अधिक मेच्योर नजर आते हैं. सूत्रों के अनुसार पत्नी राजश्री भी तेजस्वी यादव के फैसले में उनका सपोर्ट करती हैं और बिलकुल लेडी लक बनकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती हैं.

तेजस्वी यादव और राजश्री अक्सर अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. पिछले दिनों तेजस्वी ने अपनी बेटी को गोद में लेकर सुलाने की तस्वीर शेयर की थी.राजश्री यादव के जन्मदिन के अवसर पर लालू परिवार काफी खुश नजर आ रहा है. राजश्री के केक काटने के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी साथ मौजूद थे. लालू यादव कुर्सी पर बैठे थे और अपनी पोती को प्यार-दुलार कर रहे थे.
