भतीजे चिराग को चाचा पारस का झटका, हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा, बिहार पॉलिटिक्स में ट्विस्ट

पटना. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने फिर से की हाजीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा घोषमा कर दी है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि दुनिया की कोई ताकत उन्हें हाजीपुर से चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती. पारस ने यह भी कहा है कि वेएनडीए की तरफ से में ही चुनाव लड़ेंगे. पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पासवान को भी अपने निशाने पर लिया.

पशुपति कुमार पारस ने पटना में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि चिराग पासवान हमेशा लालू यादव और तेजस्वी यादव की तारीफ करते रहते हैं. चिराग ने एनडीए की मीटिंग में मेरे पैर छुए वो अलग बात है, लेकिन राजनीति अलग चीज है. हमारे दल मिल सकते हैं, लेकिन दिल कभी नहीं मिलेंगे. समय बलवान होता है. मुझे पूरा विश्वास है कि बीजेपी के बड़े नेताओं की जो सहानभूति मेरे साथ है वह किसी और के साथ नहीं है.

पारस ने यह भी बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से सुलह करने की सलाह देते हुए कहा था कि आप चाचा-भतीजा मिल जाइए, लेकिन मैंने मना कर दिया. बहरहाल पशुपति कुमार पारस के इस रुख से साफ हो गया है कि चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच सुलह और एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुटों के एक होने की खबरों पर भी विराम लग गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.