वैशाली: हथसारगंज की मलिन बस्तियों में परिवार नियोजन पर मिली जानकारी

वैशाली: शहरी क्षेत्र में मलीन बस्ती ऐसी जगह है जहां अशिक्षा और गरीबी के कारण स्वास्थ्य जैसे मुद्दे गौण हो जाते हैं। स्वास्थ्य के इसी गौण मुद्दे में परिवार नियोजन पर जागरूकता फैलाने शनिवार को पीएसआई के जिला समन्वयक अमन ओजस्वी हथसारगंज गए जहों उन्होंने यूपीएचसी पर मलीन बस्तियों की महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ओजस्वी ने उन्हें यह समझाया कि कैसे परिवार नियोजन उनके भविष्य और वर्तमान के साथ महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। वहीं चल रहे परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर एएनएम के पास बेहिचक आने को कहा। अस्थायी साधन के बारे में बताते हुए महिलाओं को अंतरा, छाया और कॉपर टी के फायदे भी गिनाए साथ ही साथ पुरुष नसबंदी को आसान और ज्यादा भरोसेमंद बताया। मौके पर एएनएम सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.