मुजफ्फरपुर: आरबीबीएम कॉलेज में होने जा रहा है मिलेट फेस्ट का आयोजन

आरबीबीएम कॉलेज के प्रांगण में गुरूवार को मिलेट फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें छात्राओं के द्वारा तैयार मिलेट व्यंजनों का स्टॉल लगाया जाएगा।कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति आकर मिलेट व्यंजन को खरीद सकता है। इसकी जानकारी मंगलवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता रानी ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। इसके तहत मिलेट अनाजों को बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहें है।मिलेट के इस्तेमाल से मनुष्य को काफी मात्रा में फाइबर मिलता है, जो कई तरह की गंभीर बीमारि जैसे, कैंसर, डियाबिटिस, बीपी से बचाता है।

आज इस भागदौड़ वाले  जीवन में हर व्यक्ति को मिलेट अनाजों को अपनाना चाहिए। मिलेट हमें ज्वार, बाजरा,कोदो, सावा आदि से मिलता है।  किसानों को भी चाहिए कि वह मिलेट अनाजों का उत्पादन करें। मिलेट अनाजों के उत्पादन में कम खर्च आता है और इसे उगाने में भी आसानी होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading