एयरटेल ने पहले लायी 5जी सेवा, मगर इस सुविधा में जियो तीन गुना से ज्यादा ताकतवर

पटना : बिहार में पिछले कुछ दिनों में दोनों प्रतिद्वंद्वी मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने नए 5जी जिले की घोषणा नहीं की है। लेकिन, दोनों प्रतिद्वंदी कंपनी खुद को बेहतर बता रहे। दोनों का अपना-अपना तर्क है। संसद में मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया गया कि बिहार में भले ही एयरटेल ने 5जी सेवा पहले शुरू की, लेकिन एक सुविधा में जियो तीन गुना ताकतवर है अब। जो आंकड़े पेश किए गए उसमें जियो 5जी का प्रदर्शन बेहतर दिखा। कहा गया कि देश में 7 जुलाई तक 5जी के कुल 2,81,948 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) टावर लगाए गए हैं। इनमें से रिलायंस जियो ने अकेले ही  2,28,689 बीटीएस टावर लगाए हैं। जो भारत में लगे कुल 5जी टावर्स का 81 फीसदी से भी अधिक बैठता है। एयरटेल 5जी के 52,223 बीटीएस टावर लगे। संसद में उठे एक सवाल के जवाब में संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने यह जानकारी दी।

ऐसी हो सकती है Vi 5G SIM, 5G Plan और 5G Speed, जानें डिटेल
पटना में रिलायंस जियो के 1818 5जी बीटीएस टावर्स हैं
बिहार टेलकम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड की करें तो करें तो रिलायंस जियो एयरटेल से काफी आगे है। बिहार के 10019 बीटीएस टावर्स में से रिलायंस जियो ने सभी 38 जिलों में 7032 टावर्स लगाएं है। जबकि एयरटेल प्रदेश के 38 जिलों में महज 2987 टावर्स लगा पाई है। राजधानी पटना में रिलायंस जियो के 1818 5G बीटीएस टावर्स हैं जबकि एयरटेल 410 टावर्स ही लगा पाई है।
जानिए, बिहार के किस जिले में किस कंपनी के कितने 5जी टावर लगे…

  • भोजपुर में एयरटेल के 46 और जियो के 176 टावर लगाए गए हैं।
  • बक्सर में एयरटेल के 28 और जियो के 98 टावर लगाए गए हैं।
  • बेगूसराय में एयरटेल के 77 और जियो के 280 टावर लगाए गए हैं।
  • प. चंपारण में एयरटेल के 111 और जियो के 112 टावर लगाए गए हैं।
  • बांका में एयरटेल के 29 और जियो के 54 टावर लगाए गए हैं।
  • भागलपुर में एयरटेल के 100 और जियो के 308 टावर लगाए गए हैं।
  • गोपालगंज में एयरटेल के 143 और जियो के 73 टावर लगाए गए हैं।
  • सारण में एयरटेल के 134 और जियो के 240 टावर लगाए गए हैं।
  • सीवान में एयरटेल के 199 और जियो के 76 टावर लगाए गए हैं।
  • दरभंगा में एयरटेल के 96 और जियो के 228 टावर लगाए गए हैं।
  • अरवल में एयरटेल के 15 और जियो के 36 टावर लगाए गए हैं।
  • औरंगाबाद में एयरटेल के 62 और जियो के 128 टावर लगाए गए हैं।
  • गया में एयरटेल के 106 और जियो के 284 टावर लगाए गए हैं।
  • जहानाबाद में एयरटेल के 20 और जियो के 72 टावर लगाए गए हैं।
  • नवादा में एयरटेल के 50 और जियो के 88 टावर लगाए गए हैं।
  • वैशाली में एयरटेल के 131 और जियो के 244 टावर लगाए गए हैं।
  • अररिया में एयरटेल के 48 और जियो के 100 टावर लगाए गए हैं।
  • कटिहार में एयरटेल के 64 और जियो के 178 टावर लगाए गए हैं।
  • पूर्णिया में एयरटेल के 75 और जियो के 222 टावर लगाए गए हैं।
  • खगड़िया में एयरटेल के 42 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • किशनगंज में एयरटेल के 60 और जियो के 64 टावर लगाए गए हैं।
  • मधुबनी में एयरटेल के 121 और जियो के 132 टावर लगाए गए हैं।
  • पूर्वी चंपारण में एयरटेल के 138 और जियो के 198 टावर लगाए गए हैं।
  • जमुई में एयरटेल के 24 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • लखीसराय में एयरटेल के 11 और जियो के 76 टावर लगाए गए हैं।
  • मुंगेर में एयरटेल के 19 और जियो के 150 टावर लगाए गए हैं।
  • शेखपुरा में एयरटेल के 11 और जियो के 32 टावर लगाए गए हैं।
  • मुजफ्फरपुर में एयरटेल के 161 और जियो के 198 टावर लगाए गए हैं।
  • शिवहर में एयरटेल के 13 और जियो के 6 टावर लगाए गए हैं।
  • सीतामढ़ी में एयरटेल के 95 और जियो के 120 टावर लगाए गए हैं।
  • नालंदा में एयरटेल के 57 और जियो के 224 टावर लगाए गए हैं।
  • पटना में एयरटेल के 410 और जियो के 1818 टावर लगाए गए हैं।
  • मधेपुरा में एयरटेल के 35 और जियो के 40 टावर लगाए गए हैं।
  • सहरसा में एयरटेल के 40 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • सुपौल में एयरटेल के 44 और जियो के 60 टावर लगाए गए हैं।
  • समस्तीपुर में एयरटेल के 80 और जियो के 262 टावर लगाए गए हैं।
  • कैमूर में एयरटेल के 18 और जियो के 64 टावर लगाए गए हैं।
  • रोहतास में एयरटेल के 74 और जियो के 154 टावर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading