केके पाठक का नया फरमान,अब हर महीने स्कूलों का होगा निरीक्षण

बिहार : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने ये आदेश दिया था कि 23 जून से सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाए. पहली पाली में 22 – 23 हजार स्कूलों का निरीक्षण किया गया था. जिसका परिणाम बेहद ही अच्छा आया जिसे देखते हुए केके पाठक ने एक और नया आदेश जारी कर दिया है. जिससे अब राज्य की शिक्षा व्यवस्था में और भी सुधार आएगा. अब हर महीने विद्यालयों के निरीक्षण की स्थायी व्यवस्था होगी. जिसके लिए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है.

KK Pathak issued a new order now schools will be inspected every month - News Nationरोस्टर जारी कर दिया आदेश 

आपको बात दें कि अनुश्रवण अभियान को अनुश्रवण व्यवस्था में बदल दिया गया है. इस काम की जिम्मेदारी सभी जिले के डीएम को सौंपा गया है. जिसके लिए उन्होंने सभी डीएम को पत्र भी लिखा है. जारी किये गए पत्र में केके पाठक ने कहा है कि 23 जून से जो विद्यालयों का निरीक्षण शुरू किया गया था. उसमें हमें बड़ी सफलता मिली है. जिसे देखते हुए अब इसे निरीक्षण व्यवस्था में बदलने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि अब हर महीने स्कूलों का निरीक्षण होगा. जिसके लिए निरीक्षण का रोस्टर स्थायी रूप से तैयार किया गया है. ताकि बिना किसी रुकावट के हर महीने स्कूलों का निरीक्षण होता रहे. केके पाठक ने खुद इसके लिए रोस्टर जारी कर आदेश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.