श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे नीतीश-तेजस्वी: दशहरा कमिटी करेगी आयोजन

पटना. बिहार की राजधानी पटना में अब रामनवमी की तर्ज पर पहली बार भव्य रूप श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दशहरा कमिटी द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक राजधानी के मिलर स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा. राजधानी के मिलर स्कूल ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में पहले दिन भजन संध्या कार्यक्रम में  देश और विदेश के कलाकार अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे.

कैसे मनाई जाती है जन्माष्टमी, इस दिन क्या होता है ख़ास ? | NewsTrack Hindi 1वहीं दूसरे दिन देश के प्रसिद्ध विद्वान और शोधार्थी भगवान श्री कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित कार्यक्रम करेंगे. महोत्सव के अंतिम दिन दही हांडी कार्यक्रम में राज्य के कई हिस्सों से टीमें शामिल होगी, जो दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया जाएगा.प्रथम स्थान आने वाले को एक लाख, दूसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और तीसरे स्थान पर आनेवाले को 25 हजार का नकद इनाम मिलेगा.

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं को लेकर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. कमिटी के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि जिस तरह दशहरा कमिटी हर साल रामलीला और रावण वध कार्यक्रम का आयोजन करती है. उसी तरह अब श्रीकृष्ण महोत्सव का भी आयोजन होगा. इस बार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.