सरकार के दावों की खुली पोल, बिजली देने के नाम पर ग्रामीणों से हो रहा मजाक

कटिहार : बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार बड़े बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनके ही मुलाजिम द्वारा बिजली आपूर्ति पर पलीता लगाए जाता है. मामला कटिहार के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत उतरी करीमुल्लपुर पंचायत के बलरामपुर गांव का है. जहां ग्रामीण एवं वार्ड सदस्य संजय मंडल ने बताया कि बिजली अधिकारी के यहां इतनी मनमानी चलती है कि बार-बार शिकायत किए जाने पर भी विगत 6 महीने से बिजली आंख मिचौली खेल रही है. जिसको लेकर अब ग्रामीणों ने विरोध जताया है.

राजस्थान में मुफ़्त बिजली का गणित... किन-किन राज्यों में है बिजली पर छूट? |  न्यूज़क्लिककम छमता का लगाया गया ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों ने बताया कि किसी प्रकार गलती से कुछ क्षण के लिए बिजली आ भी जाएं तो वापस बस बिजली कुछ देर के बाद ही चली जाती है. ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड होने के कारण प्रतिदिन लगभग कोई ना कोई समस्या उत्पन्न होती रहती है. शिकायत मौखिक या फोन पर बिजली मिस्त्री एवं उनके अधिकारी को की जाती है तो सिर्फ और सिर्फ थोड़ा बहुत काम कर दिया जाता है. फिर हाल जस का तस रह जाता है. कम छमता के ट्रांसफार्मर में इतना लोड संभव नहीं है. जिसके बावजूद दो-दो आटा चक्की मिल का कनेक्सेन को जोड़ दिया गया है.


ग्रामीणों ने कर दी है ये मांग

हर साल गर्मी के मौसम में सिर्फ और सिर्फ ग्रामीणों द्वारा महीने का बिल ही भरा जाता है, लेकिन लाभ नहीं मिल पाता है. इस समस्या को लेकर गांव की महिलाओं ने बताया कि इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो जाती है. वहीं, दूसरी ओर इसी पंचायत के प्राणपुर गांव में भी बिजली आपूर्ति को लेकर समान समस्या है. मुख्य बिजली आपूर्ति अभियंता कटिहार को ग्रामीणों द्वारा लिखित तौर पर आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि जो समस्या उत्पन्न हो रही है. इस समस्या का परमानेंट सुधार किया जाए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.