बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फॉर्म भरने में की हैं ये गलतियां, तो एप्लीकेशन हो जाएगा रिजेक्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती  के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एक बार फिर से एप्लीकेशन फॉर्म चेक कर लें. अगर उसमें किसी भी प्रकार की कोई गलतियां हो, तो उसमें सुधार कर लें. अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है. इसके लिए  सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने घोषणा की है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के 851 उम्मीदवारों ने अपने आवेदन में गलत लिंग का चुनाव किया है.

Bihar Lady Police Constable Online Form 2023 बिहार महिला पुलिस भर्ती -  Kikali.inबोर्ड ने कहा कि अपलोड किए गए नाम और फोटो से पता चलता है कि कुछ पुरुष उम्मीदवारों ने महिला का चयन किया है और कुछ महिला उम्मीदवारों ने अपने लिंग के रूप में पुरुष का चयन किया है. ऐसे उम्मीदवारों को csbc.bih.nic.in पर दिए गए लिंक पर जाने और यदि आवश्यक हो तो 10 अगस्त तक लिंग में सुधार करने के लिए कहा गया है. फॉर्म को एडिट करने के लिए आगे कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. बोर्ड ने नोटिफिकेशन में इन 851 आवेदकों की लिस्ट भी की गई है.

इन उम्मीदवारों को फोटो और हस्ताक्षर फिर से करने होंगे अपलोड
1 अगस्त को जारी एक अलग नोटिस में CSBC ने बताया है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के कुछ उम्मीदवारों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं, जबकि कुछ अन्य द्वारा अपलोड किए गए फोटो और हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं. बोर्ड ने कहा कि इन उम्मीदवारों को 8 अगस्त या उससे पहले फोटो और हस्ताक्षर दोबारा अपलोड करना होगा. फोटो और हस्ताक्षर में त्रुटि वाले उम्मीदवारों की संख्या 3,279 है और इन उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ नोटिस भी जारी की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading