51 फीट लंबी कांवड़ उठा बाबा के धाम चले भोले के भक्त, 20 सालों से अनोखी परंपरा निभा रहे कांवड़िये

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के 31वें दिन गुरुवार को मध्य प्रदेश के कटनी के शिव भक्त 51 फीट लंबी कांवड़ के साथ बाबा के जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से बैद्यनाथधाम के लिए रवाना हो चुके हैं। मां जालपा 64 योगिनी शिव शक्ति कांवरिया संघ के छह कांवड़िये एक साथ गुरुवार को कंधे पर कांवड़ उठाकर बोलबम का जयघोष करते धांधी बेलारी कच्ची पथ के रास्ते बाबाधाम के लिए रवाना हुए। वे इतनी लंबी कांवड़ के साथ 20 वें साल बाबा के दरबार जा रहे हैं। भोलेनाथ, गणेश, नंदी, नाग, मयूर पंख, त्रिशूल व लाइटिंग से सुसज्जित 51 फीट लंबी कांवड़ लिए 15 सदस्यीय टीम के साथ 250 कांवड़ियों का जत्था चल रहा है।

Best Places To Visit In Deoghar In Hindi | देवघर के दार्शनिक स्थल| Deoghar  Me Dekhne Layak Jaghen | tourist places in deoghar jharkhand in hindi |  HerZindagi20 साल से निभा रहे अनोखी परंपरा

समिति के सदस्यों ने बताया कि हम लोग 2003 से प्रत्येक साल बाबाधाम जा रहे हैं। कांवड़ व उसमें स्थापित प्रतिमाओं के निर्माण व सजावट पर करीब 22 हजार रुपये खर्च आए हैं।

सोमवार को ज्योतिर्लिंग पर करेंगे जलार्पण

कांवड़िये नारद पुल, कमरांय, धांधी बेलारी, तारापुर, मनिया, दुम्मा के रास्ते चार दिनों में बाबाधाम पहुंचेंगे और पांचवे दिन यानि सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलार्पण करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.