मॉडर्न लुक में दिखेगा बिहार का ये रेलवे जंक्शन, सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 41 करोड़

सहरसा : कल्पना कीजिए कि आप सहरसा जंक्शन पर खड़े हों और आपको दिल्ली, मुंबई, पटना की तर्ज पर स्टेशन का शानदार बिल्डिंग, पार्किंग और लाइटिंग दिखे तो आप कैसा फील करेंगे. आज की तारीख में भले ही यह सपना लगे, लेकिन अगले साल यह सपना सच होने वाला है. जी हां! वर्ष 2024 में जब आप सहरसा जंक्शन पर खड़े होंगे, तो आपको सबकुछ बदला-बदला सा दिखेगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस सहरसा जंक्शन पूरी तरह से मॉडल लुक में तैयार होगा. दरअसल, समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा जंक्शन सहित 12 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जाना है. रविवार 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से शिलान्यास कार्य को हरी झंडी दिखाएंगे.

सहरसा जंक्शन का मॉडल.
समस्तीपुर डिवीजन के अधिकारियों ने सहरसा जंक्शन का निरीक्षण किया वहीं सभी जगहों का भी निरीक्षण किया जिसमें समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर सीनियर डीईएन 3 सुनील कुमार सहरसा जंक्शन पहुंचे थे इस दौरान समस्तीपुर डिविजन के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

90 मीटर लंबा होगा नया बिल्डिंग
सहरसा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर 90 मीटर लंबा नया बिल्डिंग बनाया जाएगा, जो कि दो मंजिल होगा. नई फैसिलिटी के साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जाएगी.प्लेटफार्म नंबर एक पर नया बिल्डिंग तैयार होगा, जिसमें वीआईपी रूम के साथ लॉन्ज की भी व्यवस्था होगी. इसके अलावा पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम से प्रत्येक प्लेटफार्म को लैस किया जाएगा. इन सभी योजनाओं पर कुल खर्च 41 करोड़ रुपए खर्च की जाएगी. सूत्रों की माने तो ओम कंस्ट्रक्शन को वर्क की जिम्मेदारी दी गई है. 12 महीने में काम पूरा करना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading