मुजफ्फरपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच मंटू शर्मा और और गोविंद की मुजफ्फरपुर में हूई पेशी, पूरा कचहरी परिसर छा’वनी में हुआ तब्दील। शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों के ह’त्या का आरोपी मंटू शर्मा और गोविंद को आज अदालत में पेश किया गया है।

दो दिनों पूर्व तमिलनाडु के रामेश्वरम से दोनो आ’रोपियों को गि’रफ्तार किया गया था। जहां हवाई मार्ग से उसे एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा बिहार लाया गया। आज दोनो आरोपी को मुजफ्फरपुर के विशेष सीबीआई, सीआईडी की निगरानी में अ’दालत में पे’श किया गया है ।

मंटू शर्मा पर संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी स’जग दिखी । पेश करने के पहले से ही एसटीएफ, जिला पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिसबल अदालत परिसर में मौजूद थी।



