मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में सावन की पांचवी और अधिकमास की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की उमड़ी भीड़ । लगभग सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने शिवलिंग पर जल अरघा के माध्यम से अर्पण किया। पूरा क्षेत्र और मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने बताया कि इस सोमवार को अधिकमास के साथ साथ पुरषोत्तम मास भी बोला जाता है।

बाबा गरीबनाथ सेवा समिति द्वारा दर्शनीय कफेन द्वारा कावड़ियों के लिए शिविर लगाया गया था जहां कावड़ियों की सेवा में निस्वार्थ भाव से जिला महिला अधिवक्ता संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

बाबा गरीबनाथ सेवा समिति दर्शनीय कफेन के अध्यक्ष बीएन सिंह, सल्टू सिंह, टुनटुन, अम्बिका बाबू लाल बाबू सहित अन्य गणमान्य को बेहतरीन कार्य के लिया महिला अधिवक्ता संघ द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर संगीता शाही, सच्चिदानंद सिंह जिला बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी और महिला अधिवक्ता लोग उपस्थित रहें।


