बिहार विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में नामांकन का इंतजार खत्म, उच्च शिक्षा विभाग से मिली स्वीकृति

मुजफ्फरपुर: उच्च शिक्षा विभाग की ओर से वोकेशनल कोर्स के सत्र 2023-24 में नामांकन के लिए स्वीकृति दे दी गई है. इस संदर्भ में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. संजय कुमार को आधिकारिक पत्र भेजा है. इस पत्र में कहा गया है कि बिहार विश्वविद्यालय से नियंत्रणाधीन अंगीभूत कॉलेजों में संचालित विभिन्न वोकेशनल कोर्स में सीटों की संख्या निर्धारित करने के लिए अंतिम रूप से एक शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए तैयार किया जाए. आपको बता दें की बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में सिर्फ उन्हीं वोकेशनल कोर्स में नामांकन की स्वीकृति दी जाएगी,जिसके लिए राज्यपाल सचिवालय की ओर से रेगुलेशन अधिसूचित की जा चुकी हो. बिहार विश्वविद्यालय के दो दर्जन से अधिक कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में लगभग चार हजार सीट है.

कॉलेज से विश्वविद्यालय तक का चक्कर लगाने को मजबूर, परीक्षा नियंत्रक ने कहा-  छात्रों का डाटा ही गलत भरा गया | Bihar University did not get bachelor's  degree even after application - Dainik Bhaskar

बिहार विश्वविद्यालय को जारी निर्देश में बताया कि अगले सत्र में विश्वविद्यालयद्वारा वोकेशनल कोर्स की प्रक्रिया शुरू कराने से पूर्व सीटों का स्थायी रूप से निर्धारण कराना होगा. सत्र 2024-25 में सीट निर्धारण के लिए अपनी अनुशंसा भेजनी होगी. उसके बाद कॉलेजों के सीटों का स्थायी रूप से निर्धारण किया जा सकेगा. बिहार शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से वोकेशनल कोर्स में सीट निर्धारण के लिए अनुशंसा की गई है.

वोकेशनल कोर्स की ओर बढ़ा है रुझान
स्नातक रेगुलर कोर्स के साथ-साथ विद्यार्थियों का रुझान वोकेशनल कोर्स की ओर भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए बिहार विश्वविद्यालय अंतर्गत दो दर्जन से अधिक कॉलेजों में वोकेशनल कोर्सों की पढ़ाई कराई जाती है. उच्च शिक्षा विभाग के इस निर्देश के बादवोकेशनल कोर्स में एडमिशन का रास्ता खुलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.