मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल जाने वाले ध्यान दें….गाड़ी नहीं नाव से जाएं, सड़कें बन चुकी हैं झील

मुजफ्फरपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. मानसून एक्टिव होने के बाद एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर खुशी आई है तो वहीं बारिश शहर वासियों के लिए परेशानी बन गई है. लगातार हो रही बारिश के कारण मुजफ्फरपुर के कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं. ऊपर से नाले का पानी सड़क पर आ जाने के कारण स्तिथि नरकीय हो जाती है. लोगों को सड़क पर निकलना दूभर हो गया.

 

सड़क पर 2 फीट पानी लगा, झील में तब्दील

अस्पताल रोड की स्तिथि और भी दयनीय है. यहां पानी निकासी की व्यवस्था ही नहीं है. जिसके कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है. सड़क पर 2 फीट जलजमाव होने की वजह से पूरा सड़क झील में तब्दील हो चुका है. यहां दूसरी तरफ अस्पताल परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया है. जिससे पैदल आ रहे मरीजों और उनके परिजनों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश के वजह से जिले के कई जगहों पर घंटो बिजली गुल रही. जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. लोगों को मोबाइल चार्ज और टंकी में पानी भरने में परेशानी हुई. वहीं रोजमर्रा फुटपाथ पर दुकान और ठेला लगाकर कमाने वाले लोगों का व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading