शाबाश! बिहार की बेटी का दिल्ली में बजा डंका, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के एंट्रेस टेस्ट में 800 में 800 नंबर

किशनगंज : बिहार के किशनगंज की बेटी सुहानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपना डंका बजा दिया है। प्रतिभा की बदौलत क्या बेटी देशभर में सुर्खियों में है। सुहानी की उपलब्धि से किशनगंज समेत पूरे बिहार में लोगों का मस्तक ऊंचा हो गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के  श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई प्रवेश जांच परीक्षा में शत प्रतिशत स्कोर किया है।

मूल रूप से किशनगंज के सुहानी के पिता संजय कुमार तेलंगाना कैडेट में ओड़िया आईपीएस पदाधिकारी हैं और वर्तमान में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर तेलंगाना में तैनात है। आईपीएस की बेटी कि इस बड़ी उपलब्धि से पूरा महकमा खुश है। इस सफलता के लिए तेलंगाना के डीजीपी अंजनी सिंह ने खुद सुहानी को सम्मानित किया। सुहानी जैन ने श्रीराम कॉलेज आफ कॉमर्स, सीआरसीसी की प्रवेश जांच परीक्षा में हंड्रेड परसेंट नंबर हासिल किया।  800 अंकों की परीक्षा हुई थी जिसमें इस विलक्षण बेटी को पूरे 800 अंक मिले।

इस उपलब्धि से सुहानी जैन के हौसले और बुलंद हो गए हैं और उसके सपने बड़े हो गए हैं। अपने करियर के बारे में वह बताती है कि अब उसका अगला लक्ष्य सिविल सर्विस है। वह अपने पिता के नक्शे कदम पर खुद को आगे बढ़ाना चाहता ही है। हालांकि वह फिलहाल कॉमर्स की पढ़ाई करने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती है। सीए कोर्स के के साथ यूपीएससी की तैयारी करेगी और सिविल सर्विस में अपना मुकाम तय करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.