मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रमोद कुमार, वरीय प्राचार्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुजफ्फरपुर पूर्व मध्य रेल के क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्था के छात्रावास में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिसेज प्राचार्य, श्रीमती छाया कुमारी द्वारा किया गया।
वहीं अनुदेशक विजय कुमार के निर्देशन में रेल प्रशिक्षुओं एवं संस्थान परिवार के बच्चों ने मंत्रमुग्ध करनेवाले अभिनय और गीत-संगीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्थान की वार्षिक पत्रिका “सृजन” का विमोचन प्राचार्य एवं मिसेज प्राचार्य द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम राकेश कुमार त्रिपाठी, उप प्राचार्य, एस. चौधरी, मंडल चिकित्सा अधिकारी, स्टेशन निदेशक संस्थान के अनुदेशकगण, कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थीगण उपस्थित रहें। प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं, बच्चों का चहँमुखी उन्नति की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के समापन में उप प्राचार्य महोदय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
