मुजफ्फरपुर: स्वतंत्रता दिवस पर एक प्रयास मंच के द्वारा बहलखाना स्लम बस्ती में झंडतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झंडतोलन स्थानीय निवासी रधिया मल्लिक द्वारा किया गया.

मंच के संस्थापक संजय रजक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिला, बच्चे काफी खुश थे. कार्यक्रम मे सन्नी मल्लिक, अर्जुन मल्लिक, संजू मल्लिक, करण मल्लिक, संजय रजक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहें.




