बिहार : राजद सुप्रीमाे लालू यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया है, अगले हमारी बारी है। पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर दंपती ने ध्वजारोहण किया। पत्रकारों ने लालू यादव से पूछा कि आपके अनुसार अगले साल क्या परिदृश्य होगा, आप किसे पीएम उम्मीदवार के रूप में फेवर करेंगे। इसपर विपक्षी गुट I.N.D.I. A. के गठन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लालू ने चतुराई से कहा, “अगली बार, यह हमारी बारी होगी (अगली बार हम लोग आएंगे)”। बता दें कि लालू यादव चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जा चुके हैं।
पीएम मोदी का लाल किले से बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में लाल किले से संबाेधन में कहा कि लोगों ने उन्हें 2014 में मौका दिया, 2019 में भरोसा जताया और अगर लोगों का आशीर्वाद उनके साथ रहा तो वह अगले साल भी लाल किले पर लौटेंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
लालू के बयान पर सम्राट का पलटवार
लालू यादव के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी और जदयू ने उन्हें जेल भिजवाया, कांग्रेस ने ऑर्डिनेंस फाड़ा, वे तो अब सजायाफ्ता हैं, मुखिया भी नहीं बन सकते हैं। मैं उनकी बात का क्या जवाब दूं।
