मुजफ्फरपुर: युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर मुजफ्फरपुर के कांटी और दीघरा में आयोजित की गई। जिसमे ग्रामीण सहित शहर के लोगो ने बढ़ चढ़कर बहुमूल्य रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर सचिन तेंदुलकर के जाने माने फैन सुधीर चौधरी मौजूद रहे। इस मौके पर युवा रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक गोपी मेहता ने कहां की आजादी का अमृत महोत्सव पूरे शहर में मनाया जा रहा है वहीं हमारे संगठन द्वारा आज रक्तदान शिविर लगाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।



