राज्‍य के सरकारी स्‍कूलों में लंच टाइम 15 मिनट घटाने की तैयारी, 5 मिनट बढ़ेगी तीन कक्षाओं की अवधि

पटना : राज्य के सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने समय सारणी में आंशिक बदलाव कर राज्य के सभी जिलों के डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) व डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) से मंतव्य मांगा है। वर्तमान में मध्याह्न भोजन का समय 60 मिनट है, जिसे 45 मिनट करने का प्रस्ताव है। इस 15 मिनट की बचत का उपयोग भोजन के बाद संचालित तीन कक्षाओं की अवधि बढ़ाने में किया जाएगा। पहले ये कक्षाएं 30 मिनट की थीं, जिन्हें 35 मिनट किया जाना है।

school update: यूपी-बिहार में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, करना होगा इतना  इंतजार.school update Schools-colleges will not open in UP-Bihar - News  Nation
ऐसा रहेगा टाइम टेबल

विद्यालय पूर्व की तरह सुबह नौ बजे से तीन बजे तक संचालित होंगे। प्रार्थना सभा पूर्ववत सुबह नौ बजे से 9.50 तक चलेगी। इसके बाद सुबह 9.50 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित चार कक्षाएं 40-40 मिनट की होंगी।12.30 बजे से 1.30 बजे तक मध्याह्न भोजन के समय की बजाय 1.15 बजे तक ही इसे संपन्न करने का प्रस्ताव है। वहीं, दोपहर बाद 1.15 बजे से लेकर तीन बजे तक तीन कक्षाओं का समय 30 मिनट की बजाय 35 मिनट करना है।

कई जिलों से नहीं आए मंतव्‍य

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि प्रिया ने पत्र जारी कर मंगलवार शाम पांच बजे तक सभी डीईओ व डीपीओ से मंतव्य मांगा था। बुधवार तक कई जिलों से मंतव्य प्राप्त नहीं हुए थे। सर्वसम्मति से ही समय सारणी में आंशिक बदलाव राज्य भर में लागू होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading