दरभंगा: दरभंगा बहुत जल्द बिहार का आईटी हब बनने जा रहा है. यहां पर देश की बड़ी और नामी कंपनियां अपना ऑफिस खोलने जा रही है. आईटी क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को अब दूसरे प्रदेश जाने की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, दरभंगा में बन रहे आईटी पार्क का निर्माण अब अंतिम चरण में है. इसके बाद देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी तमाम आईटी सेक्टर की कंपनियां यहां पर अपना ऑफिस खोलेगी. इससे यहां के युवाओं को घर में रहकर अच्छे पैकेज पर नौकरी मिलेगी.
आईटी पार्क के साइड इंचार्ज महेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि अगले दो से 3 महीनों में यह पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएगा. उपाध्याय आगे बताते हैं कि यहां पर विप्रो और सोनी जैसी कंपनियां आने की इच्छा भी जताई है. ऐसा सुनने में आ रहा है. पूरी तरह से यह अत्याधुनिक आईटी पार्क बनाया जा रहा है. ग्राउंड फ्लोर की बात करें तो कुल 33 एसी इसमें लगाई गई है. इसमें 10 से 15 कंपनियां अर्जेस्ट कर सकती है. गौरतलब है कि इस आईटी पार्क के शुरू हो जाने के बाद जो देश-विदेश की कंपनियां यहां पर अपना निवेश करेगी. तो इसके आसपास के क्षेत्रों में भी विकास दर उठेगा. रोजगार के अलावे अन्य सारे अवसर लोगों को मिलेंगे.दरभंगा जिले के रामनगर में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी की मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ़ इंडिया के नाम से आईटी पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है. जो 9 करोड़ 28 लाख 85 हजार 309 रुपए की लागत से बनवाया जा रहा है. गौरतलब की यह आईटी पार्क साल 2021 में पूरी तरह से कंप्लीट हो जाना चाहिए था, लेकिन संवेदक का मानना है कि कोरोना की वजह से काम में देरी हुआ है.