CM नीतीश की नई टीम से हरिवंश की छुट्टी!.. जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, 98 सदस्यों की टीम

पटनाः जदयू की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सलाह पर 98 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष और केसी त्यागी को विशेष सलाहकार के साथ मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

cm nitish kumarसामाजिक समीकरण साधने की कोशिश

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 महासचिव और सात सचिव बनाए गए हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सांसद, पूर्व सांसद बिहार सरकार के मंत्री और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को जगह दी गई है. जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पिछड़ा और अति पिछड़ा भी साथ हैं, अन्य वर्ग के लोगों को भी जगह देकर सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है.

सांसद हरिवंश नारायण सिंह का नाम नहीं

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम है और दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का जो संसदीय दल के नेता भी हैं. हालांकि इस सूची में जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है. जिसे लेकर राजनीति गलियारे में काफी चर्चा है.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची

इस सूची में नीतीश कुमार- माननीय मुख्यमंत्री बिहार, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- सांसद नेता संसदीय दल माननीय अध्यक्ष, मंगली लाल मंडल- पूर्व सांसद उपाध्यक्ष, के.सी. त्यागी – पूर्व सांसद विशेष सलाहकार , डॉ. आलोक कुमार सुगल- सांसद कोषाध्यक्ष, रामनाथ ठाकुर- सांसद महासचिव, विशिष्ठ नारायण सिंह- सांसद सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विजेन्द्र प्रसाद यादव- माननीय मंत्री सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, विजय कुमार चौधरी, माननीय मंत्री सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मोहम्मद अली अशरफ फातमी- पूर्व केंद्रीय मंत्री महासचिव, संजय झा- मंत्री बिहार सरकार महासचिव , गिरिधारी यादव- पूर्व सांसद महासचिव, संतोष कुमार कुवाह- सांसद महासचिव, राम सेवक- पूर्व मंत्री बिहार सरकार महासचिव, पटेश्वर प्रसाद चंद्रवी- सांसद महासचिव शामिल हैं.

ये नेता भी हैं सूची में शामिल

इसके अलावा वसई चौधरी- पूर्व केंद्रीय मंत्री महासचिव, मौलाना गुलाम रसूल बलियाती- पूर्व सांसद महासचिव, विजय कुमार मांझी- सांसद महासचिव, श्रीभगवान सिंह कुशवाह- पूर्व मंत्री बिहार सरकार महासचिव, कहकशां परवीन- पूर्व सांसद महासचिव, रामकुमार शर्मा- पूर्व सांसद महासचिव, राजीव रंजन- पूर्व विधायक महासचिव प्रवक्ता, धनंजय सिंह- पूर्व सांसद महासचिव, कमर आलम- पूर्व एमएलसी महासचिव, कपिल हरिचंद पाटिल- एमएलसी महासचिव, अफाक अहमद खान- एमएलसी महासचिव, सुनील कुमार उर्फ इंजी० सुनीत- पूर्व विधायक महासचिव, हर्षवर्द्धन सिंह- महासचिव, राज सिंह मान- महासचिव, विद्या सागर निषाद- पूर्व विधायक सचिव, रवीन्द्र प्रसाद सिंह- एमएलसी सचिव, राजीव रंजन प्रसाद- सचिव, संजय वर्मा- सचिव, अनूप पटेल, सचिव, दयानंद राय- सचिव, संजय कुमार- सचिव भी सूची में शामिल हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.