तेज प्रताप का राजनाथ के बहाने बीजेपी पर करारा हमला, जानिए-क्या, कुछ कहा?

पटना : बिहार के पर्यावरण मंत्री व लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. इस बार उन्होंने बीजेपी पर हमला करने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को आधार बनाया है. उन्होंने अपने पिता लालू यादव के लिए छाता लेकर चलनेवाले डीएसपी का बचाव करते हुए बीजेपी पर अपने ही अंदाज में तंज कसा है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जब देश के जवान से जूता पॉलिश करवाते हैं तो उन्हें नहीं दिखाई देता और जब लालू जैसे बुजुर्ग नेता को पानी से भीगने से बचाने के लिए कोई छाते का सहारा दे दिया तो उमसें बुराई क्या है.

Bihar Minister Tej Pratap Yadav Seen With His Brother In Law In Government  Meeting BJP Attacks | Bihar Politics: सरकारी बैठक में बहनोई को साथ ले गए  बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव,तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि क्या अफसर ने कोई गलती कर दी? कोई गुनाह कर दिया?  इससे कुछ होने वाला नहीं है. बीजेपी को आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए.

तेज प्रताप यादव ने अपने भाई सह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए भी बीजेपी पर कटाक्ष किया. तेज प्रताप से जब सवाल किया गया कि बीजेपी कहती हैं कि तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं उन्हें सरकार से हटना चाहिए तो जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि बीजेपी के लोग हत्यारे हैं, गुंडे हैं, अपराधी हैं. लेकिन बीजेपी को ये बात नहीं दिखाई पड़ती है. तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि विपक्षी एकता होने पर पूरी तरह से बेचैन हो चुकी हैं. तेज प्रताप ने ये भी दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार देश में नहीं बनेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading