लालू यादव के मामले में CM नीतीश ने साधा निशाना, कहा- ‘बेवजह परेशान कर रही है केंद्र सरकार’

पटना: लालू प्रसाद के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे हैं. सीएम नीतीश ने कहा है कि सभी लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है. केन्द्र सरकार जानबूझकर आरजेडी सुप्रीमो को तंग कर रही है. सभी विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है.शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में चारा घोटाले मामले में सुनवाई होने वाली है. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले मामले में लालू को जमानत दे दी थी, जिसके खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में झारखंड हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए कहा था कि झारखंड हाईकोर्ट ने जिस आधार पर लालू यादव को जमानत दिया है, वह गलत है.

देश में हर धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं', हिंदू राष्ट्र पर बोले नीतीश  कुमार - bihar cm nitish kumar hindu rashtra bageshwar dham dhirendra  shastri ntc - AajTakबीजेपी ने कसा तंज

बता दें कि लालू यादव की सुनवाई पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज करते हुए कहा कि जो जैसा करेगा रिजल्ट भी उसी तरीके का आएगा, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के बिहार में सभी दलों का यह मानना है कि लालू प्रसाद यादव पर भारतीय जनता पार्टी दबाव बना रही है.

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, बिहार विधान परिषद के सदस्य रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हो रही है. हमें कोर्ट पर भरोसा है, लेकिन जिस तरीके से सीबीआई भारतीय जनता पार्टी क्रियाकलाप कर रही है. वह कहीं से उचित नहीं है. लालू प्रसाद यादव पर इस तरीके की कार्रवाई स्पष्ट करती है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव है, उसे पर प्रभाव डालने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading