कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें इसकी सही डेट और शुभ मुहूर्त

बिहार : रक्षाबंधन के बाद अब कृष्णजन्माष्टमी में भी लोगों में संशय बरकरार है. भागलपुर के भक्तों का कहना है कि अब लगभग पर्व दो दिन मनाया जाने से यह कंफ्यूजन की स्तिथि बनी हुई है. इस वर्ष भी दो दिन जन्माष्टमी मनेगी. इस पर विशेष जानकारी देते हुए शिवशक्ति मंदिर के पुजारी पंडित शंकर मिश्र ने बताया कृष्णजन्माष्टमी रोहणी नक्षत्र में मनाई जाती है. इस बार रोहणी नक्षत्र 6 सितंबर को प्रवेश कर रहा है. इसलिए 6 सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी. लेकिन मंदिर में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी.

Janmashtami 2021 की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi
भागलपुर में धूमधाम से मनाई जाती है कृष्ण जन्माष्टमी

भागलपुर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. कई मंदिर में यहां जन्माष्टमी मनाई जाती है. खास कर साईं मंदिर में काफी धूमधाम से जन्माष्टमी मनती है. यहां पर हाथी, घोड़ा, गाजे बाजे के साथ भगवान को पालकी में सवार कर निकाली जाती है. खाटूश्याम मंदिर में चॉकलेट, मिठाई सहित कई तरह के खिलौने चढ़ाए जाते हैं. भक्तों की भीड़ काफी लगी होती है. कई जगहों पर ठाकुरबाड़ी को सजाया जाता है. भगवान को झूलन पर बिठाकर भजन गाया जाता है. इस दौरान भक्ति पूर्ण माहौल रहता है.

खीरा का प्रसाद है खास
शिवशक्ति मंदिर के पुजारी पंडित शंकर मिश्र ने बताया कीकृष्णजन्माष्टमी पर प्रसाद का भी काफी महत्व है. इस दिन खास कर खीरा का प्रसाद चढ़ता है. भगवान को खीरा व खीर का भोग लगाया जाता है. रात को 12 बजे के बाद भगवान का जन्म हुआ था. इसके बाद ही पूजा होती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading