अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र सत्यापन आज से, कैंडिडेट्स को इन बातों का रखना होगा खास ध्यान

पटना: बिहार लोकसेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए संबंधित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन चार से 12 सितंबर तक किया जाएगा।

bpsc 68th mains exam detailed schedule announced axs | BPSC 68th Mains  Exam: 68वीं मुख्य परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित, जानें कब होगी परीक्षासुबह 10 बजे से होगा सत्यापन 

जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक (कक्षा नौ व 10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 एवं 12) के उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। पटना जिला एवं राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पटना में किया जाना है। जिला दंडाधिकारी कार्यालय से प्राप्त निर्देश के आलोक में सत्यापन का कार्य शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाईस्कूल) गर्दनीबाग में किया जाएगा। प्रदेश के अन्य सभी जिला मुख्यालयों में भी दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था की गई है।

अलग-अलग तिथियों में होगा सत्यापन कार्य

चार, पांच, सात, आठ एवं नौ सितंबर को उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन निर्धारित है। आठ, नौ, 11 एवं 12 सितंबर को माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि बीपीएससी के पोर्टल पर कक्षावार एवं विषयवार कार्यक्रम की सूचना के अनुरूप वे तय तिथि को उपस्थित रहें। दो सितंबर को प्रकाशित विज्ञप्ति में दस्तावेजों की चेक लिस्ट दी गई है, उसके अनुरूप मूल प्रति लेकर आएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.