ऐसा है स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर का हाल; कीचड़ और जलजमाव के कारण जगह जगह थम रहे वाहन के पहिए

मुजफ्फरपुर : शहर में भारी जल जमाव की समस्या से शहरवासी परेशान हैं। 40 दिनों से रामबाग रोड स्थित जनहित प्रेस के सामने  वार्ड संख्या 38 में जल जमा हुआ है। जीस कारण  स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। इस मामले की शिकायत मेयर के पास 15 दिन पहले की गई थी, जिसका समाधान अभी तक नही हुआ है।

पार्षद जब भी सफाई कर्मी भेजते है तो सफाई कर्मी आते हैं, पर दिन काट कर चले जातें हैं । स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम इंतज़ार कर रही कि इस गंदे पानी की वजह से किसी को गंभीर बीमारी हो जाए। हमलोगों ने मेयर को वोट दिया, ताकि वो समस्या का समाधान करें। अगर हमरे समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम धरना पर उतरेंगे।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading