विश्व के नेताओं के साथ 15 से ज्यादा द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी, जारी हुआ प्रोग्राम

G20 India 2023: भारत में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के समूह जी-20 का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. 9 और 10 सितंबर के लिए होने वाले इस सम्मेलन के लिए प्रगति मैदान को चुना गया है. प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम को दुल्हन की तरह सजाया गया है. क्योंकि पूरी दुनिया की नजरें भारत में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन पर टिकी हैं. इसलिए सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारी की है. सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे 30 से ज्यादा देशों को ताकतवर नेता शामिल होंगे. भारत के लिए यह समिट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. 8 सितंबर को पीएम मोदी मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. 9 सितंबर को जी20 बैठकों के अलावा पीएम मोदी यूके, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे. वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक करेंगे और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, EU/EC, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

सम्मेलन से पहले अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट एल. येलेन ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होगी. हम भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका एशिया के बाहर सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासियों का निवास स्थान है और भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.