बिहार के लाल: सयश कपूर टाइम मैगजीन के वर्ल्ड टॉप-100 लोगों में, विनीत कुमार बोस्टन में करेंगे रिसर्च

बिहार : बिहार के दो बेटों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का नाम रोशन किया है। इनमें एक पटना के पाटलिपुत्र के रहने वाले सयश कपूर और दूसरे औरंगाबाद के विनीत कुमार हैं। सयश कपूर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बेहतर काम करने के लिए टाइम मैगजीन ने विश्व के टॉप-100 शख्सियतों में शामिल किया है। पटना डीपीएस से दसवीं के छात्र रहे सयश सौ शख्सियतों में भारत से इकलौते हैं, जिनकी तस्वीर प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर छापी है।

Indian Professor Creates Petrol Out of Plastic Waste! - Plastivisionदूसरी ओर औरंगाबाद के देवहरा के रहने वाले विनीत कुमार को स्टॉर्टअप इंडिया, तेलंगाना सरकार और नॉर्दन विवि बोस्टन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्टार्टअप और आविष्कार के लिए दूसरा स्थान मिला है। इस कार्यक्रम को स्मार्ट आइडियाथॉन 2023 का का नाम दिया गया था। दूसरे स्थान पर आने वाले विनीत को अमेरिका के नॉर्दन विश्वविद्यालय अपने यहां 15 दिनों के लिए रिसर्च करने का ऑफर दिया है। इसमें विनीत के अलावा देश के छह राज्यों से एक-एक छात्र शामिल हैं। विनीत कुमार ने बताया कि इसका आयोजन हैदराबाद में 24 और 25 अगस्त को हुआ था। इसके अलावा उन्हें एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी मिली है।

प्लास्टिक से पेट्रोल किया तैयार विनीत कुमार ने कोरोना काल में सेनेटाइजर छाता के अलावा कई अन्य नवाचार किये हैं। सबसे बेहतर नवाचार प्लास्टिक से पेट्रोल तैयार करने का है। इसके लिए 2019 में विनीत कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग शिक्षा मंत्रालय ने लद्दाख भी भेजा था। चूंकि लद्दाख में काफी प्लास्टिक रखा था।

इसे खत्म करने के लिए विनीत कुमार को यह प्रोजेक्ट दिया गया था। स्नातक की पढ़ाई कर रहे विनीत कुमार ने बताया कि लद्दाख के क्षेत्र में रखी तमाम प्लास्टिक से पेट्रोल तैयार किया। विनीत कुमार के इसी स्टार्टअप को जानने और उन्हें आगे काम करने का मौका देने के लिए नॉर्दन विवि बोस्टन ने अपने यहां आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading