लोकसभा चुनाव की बैठक में जेडीयू प्रखंड अध्यक्षों की नीतीश से शिकायत

बिहार : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जेडीयू के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ अहम बैठक की। करीब चार घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रखंड अध्यक्षों ने फीडबैक लिया। बैठक के दौरान जेडीयू के कई प्रखंड अध्यक्षों ने बिहार में अधिकारियों के रवैये को लेकर सवाल उठाए। मुख्यमंत्री से प्रखंड अध्यक्षों ने कहा कि किसी भी शिकायत पर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। अधिकारियों के रवैये के कारण राज्य में पार्टी की छवि खराब हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी यदि ऐसा करता है तो उनके खिलाफ लिखित शिकायत करें। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Politics: फूलपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे नीतीश कुमार, कयासों पर सीएम ने  लगाया 'फुलस्टॉप' | Nitish Kumar will not contest from Phulpur CM puts  fullstop on speculations - News Nationइससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जदयू के सभी 51 संगठन जिलों के जिला व नगर अध्यक्ष तथा 11 प्रमंडल प्रभारियों के साथ बैठक की। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का विकास का काम ही जदयू की ताकत है। समस्याओं का समाधान ही हमारी पूंजी है।नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों को काम करने का मौका मिला तो सभी लोगों के लिए काम किया। सभी तबके का विकास किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने जिलाध्यक्ष और प्रमंडल प्रभारी जमीन पर क्या महसूस करते हैं, तकरीबन 60 नेताओं से इसकी विस्तृत जानकारी ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading